Homeराज्यउत्तराखण्डडिजिटल मीडिया में विशिष्टता और मौलिकता बेहद जरूरी :– एक्सपर्ट्स

डिजिटल मीडिया में विशिष्टता और मौलिकता बेहद जरूरी :– एक्सपर्ट्स

देहरादून- तेजी से पैर पसारती डिजीटल मीडिया में कंटेंट की विशिष्टता और मौलिकता बेहद जरूरी है। ये मानना है डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट्स का। रविवार को देहरादून में त्यागी रोड स्थित एक होटल में डिजीटल मीडिया जर्नलिज्म इन 2020 विषय पर आयोजित वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स ने अपने विचार डिजीटल मीडिया में काम कर रहे उत्तराखंड के वेब पत्रकारों और अन्य वेबसाइट ओनर्स के साथ साझा किए। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल मीडिया में लगातार हो रहे बदलावों से भी रूबरु कराया।

कंटेंट दिलाएगी पहचान
वेबसाइट्स के लिए कंटेट प्लानिंग और अन्य तकनीकों के बारे में जानकारी कल्पा स्टूडियोज से समीर दत्ता ने दी। समीर दत्ता ने वर्कशॉप में मौजूद वेबमीडिया के पत्रकारों को कंटेंट प्लानिंग कैसे करें और डिजिटल दुनिया में वेबसाइट्स की बढ़ती भीड़ के बीच कैसे अपने को अलग खड़ा किया जाए इसके संबंध में जानकारी दी। समीर दत्ता की माने तो किसी भी वेब मीडिया में मौलिकता और विशिष्टता ही आपको औरों से अलग खड़ा करती है।

तकनीक की जानकारी अहम
इस वर्कशॉप में वेबमीडिया से जुड़े पत्रकारों और अन्य लोगों को क्लाउड और सर्वर तकनीकों की जानकारी भी दी गई। आईटूकेटू नेटवर्क के सीओओ कमलेश्वर भट्ट ने इस संबंध में जानकारी दी। कमलेश्वर भट्ट के मुताबिक किसी भी वेबमीडिया में सर्वर तकनीक एक बेहद अहम हिस्सा है। सर्वर और वेबसाइट्स का ट्रैफिक एक दूसरा के पूरक होते हैं। डिजीटल मीडिया में पैठ बनाने के लिए जरूरी है कि एक बेहतर सर्वर तकनीक का प्रयोग किया जाए। आमतौर पर वेबसाइट ओनर्स इस संबंध में बहुत अधिक जानकारी नहीं रखते हैं लिहाजा बेहतर कंटेंट क्रिएट करने के बावजूद वेबमीडिया में हाई रैंकिग नहीं मिल पाती।आय के लिए प्लानिंग जरूरी
वेबमीडिया के जरिए एक तरफ लोगों को जागरुक किया जा सकता है वहीं इसे एक इंटरप्रेन्योरशिप के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि सही मार्गदर्शन और प्लानिंग के अभाव में अधिकतर बेवमीडिया ओनर्स इसमें सफल नहीं हो पाते। वर्कशॉप में इस मसले पर रफ्तारडॉटइन के हेड और वेबमीडिया के रेवेन्यू मॉडल के विशेषज्ञ सुनील भट्ट ने जानकारी दी। सुनील भट्ट के मुताबिक वेबमीडया से जुड़े लोग न सिर्फ किसी विशिष्ट विषय की जानकारी को ग्लोबल पहुंच दे सकते हैं बल्कि अपनी विशेषज्ञता की बदौलत इससे बेहतर आय भी बना सकते हैं। सुनील भट्ट की माने तो वेबमीडिया कंटेंट की विशिष्टता बेहद अहम है और इसकी बदौलत आय भी हो सकती है। गूगल एडसेंस और गूगल एड एक्सचेंज जैसे विषयों की भी जानकारी दी गई।

इस पूरे कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर आशीष तिवारी ने वेबमीडिया से जुड़े पत्रकारों को नई तकनीक की जानकारी रखने और उनके हिसाब से काम करने की सलाह दी। आशीष तिवारी की माने तो ग्लोबल होती दुनिया में तकनीक बेहद जल्दी जल्दी उन्नत होती रहती है। ऐसे में अपडेट रहना बेहद जरूरी है। आईटूकेटू नेटवर्क और कल्पा स्टूडियोज के जरिए आयोजित इस वर्कशॉप में विशेष तौर पर पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अतुल बरतरिया ने भी शिरकत की। इसके साथ ही वेबमीडिया से जुड़े अन्य पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular