
देहरादून: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, राजधानी देहरादून में आज धर्मपुर युवा कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. धर्मपुर युवा कांग्रेस का कहना है कि मां पद्मावती 16000 महिलाओं के साथ सती हुई थी और इसमें संपूर्ण हिंदू समाज के साथ वह इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है पतिव्रता नारी का अपमान साफ तौर पर इस फिल्म में दर्शाया गया है. लिहाजा मां पद्मावती वह हिंदू नारी का अपमान किसी भी रुप में स्वीकार नहीं किया जाएग, अगर यह फिल्म देहरादून के किसी भी सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होती है तो यूथ कांग्रेस सहित हिंदू समाज इसका पुरजोर विरोध करेगा और किसी भी हालत में इस फिल्म को सिनमेघरो में नहीं चलने दिए जाइएगा.
