देहरादून। उत्तराखंड का उत्तर प्रदेश से मिलता क्षेत्र घुसपैठियों के लिए आसान क्षेत्र बना हुआ है और लगातार बांग्लादेशी और पाकिस्तानी और कश्मीर के आतंक से जुड़े लोग इस क्षेत्र में मिल रहे हैं। इसका प्रमाण मंगलौर कोतवाली के लंढौरा में एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया जाना है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पिछले लंबे समय से खुफिया विभाग की टीम को बिना पासपोर्ट के बंगलादेशी नागरिक की लंढौरा में रहने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए खुफिया विभाग और मंगलौर पुलिस उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले आई। व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अलाउद्दीन सरकार बताया. साथ ही खुद को बांग्लादेश के जिला बी-बरिया का बताया है।
आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल पहले अटापारा बार्डर पार करके भारत आया था। भारत आने के बाद वह कुछ दिन रुड़की स्थित कलियर रहा। जिसके बाद वह लंढौरा में किराये के मकान में रहने लगा। पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
फिर रुड़की से बांग्लादेशी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES