
भला किसी की बोली और भाषा के लिए भी किसी को दिक्कत हो सकती है ?? तो जवाब है हां!! ऐसी एक बहुत ही चौकानें वाली खबर आयी है देश की राजधानी दिल्ली से।
दिल्ली के लुटियंस में एक पांच सितारा होटल में एक लड़का अपने दोस्त से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा था , लेकिन वहां मौंजूद 5 लोगों को ये बात पंसद नही आई और उन्होंने उस 22 वर्षीय लड़के की बहुत बुरी तरह पिटाई कर दी।
लड़के को काफी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार 9 सितंबर सुबह की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नशे में धुत थे पाँचों आरोपी युवक
पुलिस के मुताबिक, नोएडा निवासी वरुण गुलाटी अपने दोस्त दक्ष की कार से अमन को छोड़ने कनॉट प्लेस के एक पांच सितारा होटल में आए थे।

दक्ष को छोड़ने के बाद वरुण और दोस्त वापस आ रहे थे तभी नशे में झूम रहे पाँच लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन लोगों ने उनसे पूछा कि वह अंग्रेजी में क्यों बोल रहे हैं। दोनों तरफ से बहस होने लगी और उन लोगों ने गुलाटी पर हमला कर दिया।
गाड़ी नंबर के आधार पर हो सकी पहचान
हमला करने वाले आरोपी एक गाड़ी से भाग निकले, लेकिन पीड़ित ने वाहन का नंबर नोट कर लिया।
नंबर प्लेट के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।



