Homeराज्यउत्तराखण्डइनसो का हंगामा, कहा ‘पीएम मोदी जब छात्रों और युवाओं की नहीं...

इनसो का हंगामा, कहा ‘पीएम मोदी जब छात्रों और युवाओं की नहीं सुनते तो हम उनका भाषण क्यों सुनें?’

स्वामीविवेकानंद के शिकागो सम्मेलन में दिए भाषण के 125 वर्ष पूरे होने पर साेमवार को देशभर के शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के सभागार में लाइव भाषण होना था, लेकिन इनसो कार्यकर्ताओं ने रोहतक एमडीयू और हिसार जीजेयू में हंगामा करते हुए भाषण नहीं चलने दिया और पीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
जीजेयू रजिस्ट्रार अनिल कुमार पुंडीर ने इस संबंध में प्रोक्टोरियल बोर्ड को शिकायत भेजी है।

सुनाया जाना था पीएम मोदी का भाषण
इसके बाद रोहतक में स्टूडेंट्स को दंगल फिल्म दिखाई गई। सोमवार को टैगोर ऑडिटोरियम में छात्रों को पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुनाया जाना था, लेकिन इससे पहले इनसो कार्यकर्ताओं ने टैगोर ऑडिटोरियम में पहुंच पीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंच पर कब्जा कर लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा: पीएम मोदी जब छात्रों, युवाओं की नहीं सुनते तो पीएम मोदी का भाषण हम क्यों सुनें?
इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कुलपति से माइक लेकर छात्रों को सं‍बोधित करना शुरू कर दिया। मंच से प्रदीप देशवाल ने पूछा कि नरेन्द्र मोदी और बीजेपी सरकार जब छात्रों, युवाओं की नहीं सुनती तो हम जबरदस्ती प्रधानमंत्री का भाषण क्यों सुनें?

प्रदीप देशवाल ने आरोप लगाया कि विवि की कई एकड़ जमीन पर आरएसएस के लोगों ने कब्जा कर रखा है। बार-बार पत्र लिखकर सरकार से मांग की कि एमडीयू की जमीन को खाली कराया जाए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं दूसरी तरफ प्रदीप देशवाल पर कार्रवाई के लिए कुलपति ने अपने कार्यालय के सभी विभागों के अध्यक्षों, डीन उच्च अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई, लेकिन इनसो कार्यकर्ता दोबारा आंदोलन की तैयारी में लग गए हैं।
बताया जा रहा है कि इनसो लंबे समय से छात्र संघ चुनाव शुरू करने की मांग कर रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular