Homeराज्यउत्तराखण्ड'प्रेमजाल' में फंसाकर नेपाली सुंदरियों ने हडपी व्यापारियों की संपत्ति, किया व्यापारियों...

‘प्रेमजाल’ में फंसाकर नेपाली सुंदरियों ने हडपी व्यापारियों की संपत्ति, किया व्यापारियों का बुरा हाल!

आये दिन अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं कि प्यार के नाम पर कभी लड़की लड़के को धोका देती है तो कभी लड़की धोका खा बैठती है. ऐसा ही एक वाक्य उत्तराखंड के खटीमा से सामने आया है जहा नेपाली सुंदरियों ने सीमांत क्षेत्र के व्यापारियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका बुरा हाल तो किया ही साथ ही साथ उनकी संपत्ति भी हड़प ली, आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
खटीमा ऊधमसिंह नगर में नेपाली सुंदरियों ने सीमांत क्षेत्र के व्यापारियों को प्रेमजाल में ऐसा फंसाया कि अब व्यापारी चाह कर भी उनके चुंगल से नहीं छूट पा रहे हैं।
 पीड़ित व्यापारियों को इसके लिए भारी भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है। व्यापारियों को जाल में फंसाकर नेपाल की युवतियां उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। क्षेत्र के दो दर्जन व्यापारी उनके चंगुल में फंस चुके हैं। वे पहले उनसे शारीरिक संबंध बना लेती हैं, फिर उनकी क्लिपिंग या फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। व्यापारी उनके शोषण का शिकार हो रहे हैं और लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।

जैसे ही मामला व्यापार मंडल के संज्ञान में आया तो एएसपी से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई। नेपाल सीमा से सटे खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नेपाल की ऐसी युवतियों का गिरोह सक्रिय है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों के संपर्क में आती हैं या ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचती हैं।

शुरुआत में ये युवतियां छोटा-मोटा सामान खरीदती हैं। नजदीकी बढ़ने के बाद मिलना-जुलना होता है। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर उनकी क्लिपिंग या कुछ सबूत जुटा लेती हैं। उसके बाद व्यापारियों को ब्लैकमेल कर उगाही करती हैं।

नगर में बीस से अधिक ऐसे कारोबारी हैं, जो इन युवतियों के जाल में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारियों ने तो नेपाली युवतियों को प्लाट खरीदकर दिए हैं। रविवार को व्यापार मंडल नगर महामंत्री अमन अरोड़ा अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पिंचा से मिले और मामले से अवगत कराया।

उन्होंने युवतियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने पीड़ित व्यापारियों की सूची देने और नेपाली युवतियों की जानकारी देने को कहा। साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments