Homeराज्यउत्तराखण्डप्रीतम सिंह के बयान पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी प्रतिक्रिया।

प्रीतम सिंह के बयान पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी प्रतिक्रिया।

देहरादून – उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रीतम सिंह के बयान को उनकी नामझी बताते हुए कहा कि ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्केट जहाँ दुनियां भर के टूर ऑपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग इकठ्ठा हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होने ऐसा न करके अनाप शनाप बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तराखंड पर्यटन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब जबकि विश्व के पर्यटक और इन्वेस्टर यहां आना चाहते हैं, वह यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, स्कीइंग व अन्य गतिविधियों को देखना चाहते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास भी यही है कि अधिक से अधिक पर्यटक और इन्वेस्टर उत्तराखंड आएं। पर्यटन मंत्री को पर्यटन बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की पहल करनी ही होती है। जहां तक चारधाम यात्रा का सवाल है तो चार धामयात्रा के लिए पूर्व में ही सभी तैयारियां एवं विभागों की मेरे द्वारा मॉनिटरिंग की जा चुकी है। यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पूर्व में ही स्पष्ट हिदायत दे दी गई है कैरिंग कैपेसिटी और चिकित्सकीय जांच के बाद ही यात्री चारधाम की यात्रा कर सकते हैं।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular