देहरादून- कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किए जाने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इसे कांग्रेस पर परिवारवाद का एक और ठप्पा लगा है। भट्ट ने कहा कि भाजपा हमेशा से कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है और प्रियंका गांधी की नियुक्ति से फिर इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि माता सर्वेसर्वा, बेटा अध्यक्ष और बेटी महासचिव होने से साफ है कि कांग्रेस एक परिवार के हाथ में है। कांग्रेस के पास नेतृत्व करने वाले लोग ही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।


