मुख्यमंत्री रावत ने जम्मू स्थित के. के. रिसाॅर्ट्स परिसर में केन्द्र सरकार के सफलता पूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मोदी फेस्ट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के अभूतपूर्व कार्यो से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। सीएम श्री रावत ने भारत सरकार के तीन वर्षो में किये गये कार्यो तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक नये भारत के उदय में सहायक बताया।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने जम्मू कश्मीर की तुलना उत्तराखंड से करते हुए कहा कि दोनो प्रदेशों को कुदरत ने प्राकृतिक सुन्दरता से नवाजा है जो कि विश्व प्रसिद्ध है। उन्होने कहा कि आज दोनों ही राज्यों को पर्यटन, कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्रों में मजबूत कदम उठाने की जरूरत है जिससे यहां लोगों को रोजगार मिले और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हों।