Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रधानमंत्री मोदी की महारैली के लिए पुलिस ने किये सुरक्षा व्यवस्था के...

प्रधानमंत्री मोदी की महारैली के लिए पुलिस ने किये सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम, खुफिया एजेंसियों की रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात…….

रुद्रपुर- रुद्रपुर मे होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में डेढ़ हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। साथ ही तीन कंपनी पीएसी भी मौजूद रहेगी। एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के सात अधिकारी सहित 38 पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मोदी की महारैली में सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल में छह से अधिक सीसीटीवी और साथ ही ड्रोन कैमरा भी मैदान की हर हलचल पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, एसटीएफ, एसओटीएफ, आईआरबी और बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्कवाड, दमकल विभाग और टीयर गैस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।

बता दें कि 14 फरवरी को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली प्रस्तावित है। महारैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, एसपीजी ने शहर में डेरा जमाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में 27 इंस्पेक्टर, 177 एसआई, 35 महिला एसआई, 69 हेड कांस्टेबल, 1034 कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल, दो यातायात निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल यातायात और 39 कांस्टेबल यातायात तैनात होंगे। साथ ही 320 पीएसी कर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एक डीआईजी, सात एसएसपी रैंक के अधिकारी, तीन एसपी, चार एएसपी, 12 सीओ और 18 प्रशिक्षु सीओ पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रवेक्षण करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2