
प्रधानमंत्री मोदी आज ‘उज्ज्वला योजना’ के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन व उन्हें धुएं से होनी वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने का माध्यम बनी है।प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उज्ज्वला योजना 1.0 के अंतर्गत मातृशक्ति को 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं।उज्ज्वला 2.0 के तहत 1 करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय स्वच्छ रसोई ईंधन की उपलब्धता व जीवन स्तर को और सरल बनाएगा।