Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव...

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव होगा, चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी किया। 

देहरादून – प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने राज्य की खाली सीट के लिए कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। जबकि 31 तारीख को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। इसको लेकर बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। बीजेपी ने कहा है कि राज्यसभा सीट के लिए जल्द ही नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। फिलहाल इस पर मंथन चल रहा है। वही कांग्रेस ने चुनाव में जाने से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि संख्या बल के आधार पर वह बेहद कमजोर है, इसलिए प्रत्याशी को उतारने पर हाईकमान ही फैसला लेगा। बता दें कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 46 सीटें बीजेपी के पास है जबकि 19 कांग्रेस के पास वहीं दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक हैं और एक सीट पर चंपावत में उपचुनाव हो रहा है। सियासी गणित को देखें दो भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular