Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, सीएम ने सभी अधिकारियों को 24...

प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, सीएम ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश…

 

प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, उधर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी कमर कस ली है, साथ ही पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ की 30 से ज्यादा टीमों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर दिया है। देखिए हमारी खास रिपोर्ट में।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों में झमाझम बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि अगले 3 दिनों के लिए यलो अलर्ट। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

उधर आपदा प्रबंधन विभाग ने डैम और ब्राजेज पर सायरन सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने पर यदि डेम और ब्राजील से आगे पानी छोड़ा जाता है तो लोगों को दिक्कत ना हो उससे पहले हुए सतर्क हो जाएं इसके निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए टेली कंपनियों के साथ भी बात की गई है कि जितने भी टावर उत्तराखंड में लगाए गए हैं उन पर सायरन सिस्टम लगाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को सचेत किया जा सके।

उधर उत्तराखंड पुलिस विभाग भी मुस्तैद नजर आ रहा है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि एनडीआरएफ की 30 से ज्यादा टीमें अलग अलग स्थानों पर तैनात की गई है, साथी एनडीआरएफ की टीम भी काम कर रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चार धाम यात्रा चरम पर चल रही है ऐसे में मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए सरकार ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़े। वही यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों पर जेसीबी तैनात की जा चुकी हैं ताकि सड़कें बाधित होने पर तत्काल प्रभाव से सुचारू की जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular