Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में अगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग...

प्रदेश में अगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बारिश से गिरा पारा, मौसम हुआ सुहाना

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 80 किलाेमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular