Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी ...

प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है : आयुक्त रणवीर प्रसाद

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 4.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 11.5 मि0मी0 के सापेक्ष 36 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 180.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 219.2 मि0मी0 के सापेक्ष 82 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि रोहिणी नदी, त्रिमोहिनी घाट गोरखपुर पर खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है, 291 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 126 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
रणवीर प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 3675 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 330 बाढ़ शरणालय तथा 590 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 140 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3197 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 74091 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2