Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रदेश के लगभग 15 करोड़ जरूरतमन्दों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना...

प्रदेश के लगभग 15 करोड़ जरूरतमन्दों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने तथा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक विस्तारित किए जाने के भारत सरकार के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने के लिए जो स्वतंत्रता दी गई थी, अनेक राज्य सरकारें ऐसी थी, जो इस अर्थ को वहन करने में दिक्कत महसूस कर रही थीं। उन्होंने राज्यों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक के लिए निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा करके आगामी 21 जून से इसे लागू करने के लिए आज प्रधानमंत्री जी ने देश को आश्वस्त किया है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह मई और जून का खाद्यान्न 80 करोड़ देशवासी प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है, ताकि संकट के समय किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े और इस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 15 करोड़ जरूरतमन्दों को इस योजना के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular