Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश के इन जिलों में आज भी बारिश के आसार, तेज गर्जन...

प्रदेश के इन जिलों में आज भी बारिश के आसार, तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना।

देहरादून – प्रदेश के छह जिलों में आज बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक बजे तक बड़कोट में 11.5, मुक्तेश्वर में 7.5 और तपोवन में 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2