Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले- दृढ संकल्प और मनोयोग वाला कार्यकर्ता महज...

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले- दृढ संकल्प और मनोयोग वाला कार्यकर्ता महज भाजपा के पास…

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दृढ संकल्प और मनोयोग वाला कार्यकर्ता महज भाजपा के पास ही है और अन्य दलों के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की पौड़ी जिले कि कार्यसमिति की जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 के रोडमैप को तैयार कर लिया है, जिसकी सुरुआत जिले की कार्य समति की बैठकों से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक के इतिहास में देखा जाए तो भाजपा की केंद्र सरकार ने विश्व में देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। पहले जहां हमारा देश वैक्सीन के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहता था तो आज कोरोना वेक्सीन बनाकर देश ने सारे विश्व को सन्देश दे दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ रहा है। कौशिक ने कहा कि देश व प्रदेश में अपने शासन काल में भ्र्ष्टाचार देने वाली कांग्रेस आज साफ नियत वाली हमारी सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगाती है तो उनके इस प्रकार के व्यवहार को देखकर अचम्भा होता है। जहां कोरोना काल मे कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लॉक डाउन में अपने घरों में बैठकर सरकारों को कोसने का काम कर रहा था वहां भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन से नर सेवा नारायण सेवा को साकार करते हुऐ जनता के बीच मे जाकर सेवा कार्य मे लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। कौशिक ने कहा कि जैसा संगठन का ढांचा हमारी पार्टी का वह किसी ओर राजनीतिक पार्टी के पास नही। आज बूथ तक हम बहुत मजबूत है। उन्होंने नारा दिया युवा नेतृत्व और मजबूत संगठन की बदौलत 2022 में अपने लक्ष्य 60 पार को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष संपत सिंह रावत ने किया। बैठक में पौड़ी जिले के भाजपा संगठन प्रभारी प्रदेशमहामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने पिछले तीन माह में जिले में किये गए संगठन के कार्यों की समीक्षा की। पोड़ी जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश सरकार द्वारा किये गए साढ़े 4 वर्षों के अभूतपूर्व विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए मजबूत रोडमैप पर काम किया । बैठक में कोरोना वैश्विक महामारी के जान गंवाने वाले नागरिको के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया व साथ ही पूरे जनपद की 6 विधानसभाओं का राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया। राजनेतिक प्रस्ताव का समर्थन केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, के मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत , प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, ऋतु भूषण खंडूरी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पौड़ी के विधायक मुकेश कोली,जिले में सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिलापंचायत अध्यक्षा शांति देवी, व ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पदधिकारी, व जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष, व महामंत्री बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगतकिशोर बड़थ्वाल, व जंगबहादुर रावत ने संयुक्त रूप से किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular