
देहरादून- उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 56 पॉजिटिव मरीज पाए गए, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 02 की मृत्यु हुई. देहरादून में 18 नए मरीज मिले. तो वहीं नैनीताल जिले में 9तो वहीं हरिद्वार में 2 कोरोना पॉज़िटिव मिले। जबकि 48 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इस तरह प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 649 हो गयी है।

