Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेशभर में भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया...

प्रदेशभर में भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ।

देहरादून – देहरादून कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अन्य पदाधिकारीणों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इसमें लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। माहरा ने कहा, लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।

उनकी विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक और भड़काऊ पोस्ट बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के लिए किए हैं वह कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। माहरा ने कहा, बजरंग दल के लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और नारेबाजी की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular