प्यार में हुआ अँधा, भूल गया लड़का और…..
यह व्यक्ति 19 सालों तक जिसे अपनी पत्नी समझता रहा, वह असल में महिला ही नहीं थी, वह तो पुरुष था। यह मामला बेल्जियम का है। इस व्यक्ति को तो यह यकीन ही नहीं हो रहा कि जिस खूबसूरत महिला के साथ उसने जिंदगी के सबसे अच्छे दिन बिताए, उसने ही उसे इतना बड़ा धोखा दिया।
नेपकिन भी करती थी यूज़:
यहां तक कि नकली महिला बेवकूफ बनाने के लिए सैनिटरी नेपकिन तक इस्तेमाल करती थी। इसके बाद जब उसे नौकरी मिल गई तो उसके स्वभाव में परिवर्तन आने लगा। उस समय उसका पुरुषों के साथ पार्टी और शराब का नया दौर शुरू हुआ, जिसे देखकर पति को शक हुआ।
झूठ उठा पर्दा:
अपनी पत्नी के बारे में जब पति ने कई बातें सुनी तो उसने इसका पता लगाने की ठानी। पति ने सीधे उस नकली महिला से ही इस बारे में पूछ लिया। फिर क्या था, गरमागरम बहस के बाद उस नकली महिला ने कुबूल कर लिया कि वह पुरुष है। अब कोर्ट में इस शादी को रद्द करने के लिए आवेदन किया गया है।
इस मामले में पति बेल्जियम से है और नकली महिला इंडोनेशिया से। पुरुष अपनी नकली पत्नी के प्यार में इतना अँधा था कि उसने कभी ये शक ही नहीं किया कि जिसे वह पत्नी समझ रहा है वह दरअसल पुरुष है।