Thursday, February 26, 2026
Home अजब गजब प्यार में पागल 45 साल की उम्र में इस महिला ने भूत...

प्यार में पागल 45 साल की उम्र में इस महिला ने भूत के संग रचाई शादी, परिजनों ने दिया साथ!

क्या आपने किसी इंसान और भूत की प्रेम कहानी के बारे में सुना है. जी हाँ हम कोई मज़ाक नहीं,जिस कहानी के बारे में हम बताने जा रहे है, वह झूट नहीं, बल्कि हकीक़त है।मिलिए नॉर्थेर्न आयरलैंड के Downpatric की रहने वाली 45 वर्षीय अमांडा टैग से, जो कई सालों से एक भूत के प्यार में पागल हैं. इतना ही नहीं, इनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, लेकिन बात शादी तक आकर पहुंची। सोशल मीडिया की खबरों के अनुसार अपनी इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए अमांडा बताती हैं कि करीब 300 साल पहले मेरे पति जैक का निधन हो गया था. वो एक Haitian Pirate थे. मैंने उन्हें कभी देखा नहीं, लेकिन वो बताते हैं कि उनके लंबे काले बाल थे और तमाम अपराधों की वजह से उन्हें 1700 दशक पहले मार दिया गया था.अमांडा के पहले पति से उनके पांच बच्चे भी हैं, पर उनका कहना है कि जैसा मैं Jack के साथ महसूस करती हूं, वैसा किसी के साथ नहीं किया. आगे वो कहती हैं कि मैंने जितना उन्हें जाना और समझा है, उसके मुताबिक मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. एक दिन Jack ने मुझसे कहा कि हम दोनों वास्तव में एक हो सकते हैं, लेकिन इससे पहले मैंने इंसान और आत्मा के बीच इतने घनिष्ठ संबंध के बारे में न तो सुना था और न ही देखा थाइसके बाद अमांडा इस विषय पर काफ़ी रिसर्च की और पाया कि वास्तव में इंसान और आत्मा के बीच गहरा रिश्ता होता है, लेकिन कुछ लोग इस बारे में बात करना पसंद नहीं करते. अमांडा ने बताया कि Jack ने अपने पूरे जीवनकाल में कभी शादी नहीं की और वो एक शक्तिशाली आत्मा हैं. वहीं अमांडा की इस प्रेम कहानी में उनके परिवार ने उनका साथ दिया.इसके बाद 12 दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में Amanda और Jack की शादी संपन्न हुई. हालांकि, ऐसी प्रेम कहानी को अपने अंजाम तक पहुंचाना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2