Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. विजय...

पौड़ी : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा 08 किशोरियों को सैनेटरी नैपकीन वितरित किये….

पौड़ी : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राजभवन, उत्तराखण्ड से महामहिम राज्यपाल, बेबी रानी मौर्य द्वारा ‘‘स्पर्श‘‘ सैनेटरी नैपकीन वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। राजभवन से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य तथा समस्त जनपदों से जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ हुए थे। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने किशोरियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माहवारी एक शारीरिक प्रक्रिया और इसमें हीन भावना मन में नहीं होनी चाहिए। कहा कि माहवारी के समय सैनेटरी नैपकीन का प्रयोग करने एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, अधिक से अधिक बच्चियों एवं महिलाओं को इसके प्रति जागरूक/प्रोत्साहित करें। इसमें स्वयं सेवी संस्थाएं भी आगे आयें और सरकारी तंत्र भी पूरा सहयोग करें।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सेनेटरी नैपकिन वितरण हेतु महिला को नोडल अधिकारी नामित करें, जो समय-समय पर सूचना उपलब्ध करायें। साथ ही निर्देशित किया कि राजभवन से कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जो भी राहत सामाग्री भेजी जा रही है उसके लिए नोडल अधिकारी नामित करें, जो सामाग्री उचित स्थान पर पहुंच रही है और उसका सही उपयोग हो रहा है आदि की रिर्पोट उपलब्ध करा सके। साथ ही निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण काल में अनाथ हुई बच्चियों की सूची उपलब्ध करायें, ताकि उनकी पढ़ाई, भोजन आदि की व्यवस्था की जा सके और उन्हें गुमनामी व गलत रास्ते पर चलने से बचाया जा सके।
पौड़ी जनपद से जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने स्पर्श‘‘ सैनेटरी नैपकीन वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने किशोरियों से कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक नैसर्गिक शारीरिक प्रक्रिया है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है और न ही इसके आने पर आत्मग्लानि की भावना मन में हो, इसको खुलकर स्वीकार करें.
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर विकास भवन पौड़ी से ‘‘जिलाधिकारी द्वारा 08 किशोरियों को सैनेटरी नैपकीन वितरित किये गये। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के आस-पास के ब्लाॅकों को 500 सैनेटरी नैपकीन वितरण हेतु उपलब्ध कराये जा रहे हैं और यह कार्यक्रम आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular