Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी के सतपुली में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक में...

पौड़ी के सतपुली में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक में आलू के नीचे छुपाई गई थीं 420 पेटियां…..

पौड़ी- पौड़ी जिले के सतपुली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सतपुली थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बुधवार देर रात गुमखाल-सतपुली के बीच सब्जी के एक ट्रक से शराब की 420 पेटियां जब्त की। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर ट्रक चालक फरार हो गया। सतपुली थाने की पुलिस सतपुली-गुमखाल के बीच ओडल मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहा एक ट्रक चेकिंग स्थल से करीब पचास मीटर पहले रुका और चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें आलू की बोरियों के पीछे शराब की पेटियां छिपाई हुई थी। पुलिस ट्रक को लेकर थाने में पहुंची। आज सुबह सतपुली थाने में पहुंचे एएसपी प्रदीप कुमार राय ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस टीम को बधाई भी दी। प्रदीप राय ने बताया कि ट्रक से शराब की 420 पेटियां बरामद की गईं। शराब पंजाब से निर्मित है और इन बोतलों पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश लिखा गया है। बताया कि ट्रक को सीज कर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की ओर से पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। थानाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक भरत सिंह चौधरी, हेड कांस्टेबल भीष्म शाह, मदन सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल गुमखाल चैकी मोहन सिंह व अमित रावत।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments