Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपोषण अभियान समेत अन्य पोषित योजनाओं को समय पर करें पूरा :...

पोषण अभियान समेत अन्य पोषित योजनाओं को समय पर करें पूरा : स्मृति ईरानी

देहरादून- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सीएम आवास में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। उत्तराखंड में पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के दिये निर्देश। बैठक की जानकारी देते हुए बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बैठक में इस योजना को अगस्त 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के चार जिलों में डेटा फीडिंग का काम चल रहा है, शेष 9 जिलों में जल्द ही ये काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से अनाथ बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि के मामले में न्यूनतम आय की सीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular