Homeराज्यउत्तराखण्डपॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...

पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/जसपुर – उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली के राजपुर गांव से है। जहां पीड़ित ऋषिपाल सिंह ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई बहला फुसला कर ले गया। जिसमे पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

मामला जसपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पीड़ित ऋषिपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर ले गया था। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी।

वहीं जसपुर कोतवाली एस आई विनय मित्तल ने बताया कि परिजनों द्वारा कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया गया था जिसमें गुमशुदगी दर्ज करली गई थी। नाबालिग को बरामद कर लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि जसपुर कोतवाली क्षेत्र में पॉस्को अधिनियम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों में पुलिस द्वारा जागरूक अभियान भी चलाया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि माता पिता भी बच्चो पर ध्यान दे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular