Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपैसों के विवाद के चलते पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर...

पैसों के विवाद के चलते पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हुई हत्या, क्षेत्र में मचा हडकंप।

हरिद्वार – कनखल थाना क्षेत्र में कल देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अधिवक्ता अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमरदीप चौधरी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करने वाला राजकुमार मलिक और उसके दो बेटे हैं। इनके द्वारा अमरदीप चौधरी के भाई और दोस्त पर भी गोली चलाई गई। जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया, मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि राजा गार्डन में अमरदीप चौधरी को गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। वहां पर अमरदीप चौधरी और दो लोग बादल और सोनू राठी को गोली लगी थी। पुलिस द्वारा तीनों को हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया अमरदीप चौधरी की मौत हो गई है और दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

इस मामले में अमरदीप चौधरी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले राजकुमार मलिक और उनके बेटे के नाम आए है। जिनके द्वारा पैसे के विवाद के कारण इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया। यह उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले हैं, इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गोली लगने से घायल हुआ सोनू राठी का कहना है कि राजकुमार मलिक द्वारा अमरदीप चौधरी को पैसे की लेनदेन को लेकर फोन किया गया था। अमरदीप चौधरी द्वारा घर जाकर उन्हें 50 हजार रुपए दिए गए। वहां पर राजकुमार मलिक और उनके दो बेटे के साथ दो अज्ञात लोग और मौजूद थे। अमरदीप चौधरी को पहले राजकुमार मलिक के छोटे बेटे ने गोली मारी, वो कमर में लगी उसके बाद दो गोली सर से सटाके मारी गई। उसके बाद उनके द्वारा मेरे ऊपर फायरिंग की गई, मैं मौके से भाग गया और अमरदीप चौधरी के भाई बादल को बताया। जब वो भी मौके पर पहुंचे उनके द्वारा बादल पर भी गोली चलाई गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular