Tuesday, February 24, 2026
Home खेल-कूद क्रिकेट पेप्सी और फेयरनेस क्रीम की ऐड नहीं करेंगे विराट कोहली !!

पेप्सी और फेयरनेस क्रीम की ऐड नहीं करेंगे विराट कोहली !!

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोल्ड ड्रिंक पेप्सी और रंग गोरा करने का दावा करने वाले एक प्रॉडक्ट का प्रचार करने से मना कर दिया है. विराट का कहना है की, ये उत्पाद जंक फूड और नस्लवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फैसला किया है कि वह सिर्फ उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगें जिससे वह खुद को जोड़ सकें, जिसका इस्तेमाल वह खुद कर सकें.

 

वही विराट के इस फैसले का बड़ा असर पेप्सी पर पड़ेगा, जिसका प्रचार वह 2011 से कर रहे थे. पेप्सी के साथ विराट का करार इस साल अप्रैल में खत्म हुआ जिसके बाद विराट ने कहा था कि वह लोगों से ऐसे उत्पाद का सेवन करने के लिये नहीं कह सकते जो वह खुद नहीं लेते हैं.

कोहली के विज्ञापनों का मैनेजमेंट करने वाली कॉर्नरस्टोन ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से मना कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान के साथ करीब से काम करने वाले ने बताया कि कोहली अब अपने सामाजिक सरोकार को लेकर ज्यादा ध्यान रखने लग गये हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2