Homeब्रेकिंग न्यूज़पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, कई ट्रेनें रद्द

पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, कई ट्रेनें रद्द

fog-580x395

नोटबंदी से देश के माहौल में थोड़ी गरमाहट तो है पर सर्दी ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी। पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। आलम ये है कि कई हवाई यात्रा और ट्रेनों को कोहरे की वजह ये रद्द करना पड़ा है। साथ ही कई ट्रेनें काफी लेट चल रही है।

कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला है. दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे रही, हवाई और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित है.

घने कोहरे का रेल और हवाई यातायात पर असर, 117 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 78 एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 6 फ्लाइटें भी रद्द हो गई हैं.

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होता जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा. कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11.2 और 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular