Homeराज्यउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ने...

पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक।

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में आज भगवान भोलेनाथ की ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भारी मतों से जीत के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए मनोकामना मांगी। 31 मई को चंपावत सीट पर उपचुनाव होना है और 3 जून को उपचुनाव के परिणाम आएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनावी मैदान में है, जिसके लिए आज भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का दक्षेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से भारी संख्या में वोटों से जीत के लिए पूजा अर्चना की।

 

वही लक्सर क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी विश्व के नेता हैं, पूरे हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है, इसी प्रकार के उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की जरूरत है। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था और 47 सीटों के साथ मोदी के संगठन के और सब के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। संगठन ने पूर्ण आशीर्वाद उनको दिया और 47 सीटें आने के बाद उन्हें उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाया गया। सबसे पहले तो मैं अपने संगठन को बहुत दिल से आभार व्यक्त करता हूं, दूसरा जो अब उपचुनाव चंपावत से लड़ रहे हैं उसमें उनकी बहुत बड़ी जीत हो जिसके लिए आज हमने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रुद्राभिषेक किया है। भगवान शिव से प्रार्थना की है चंपावत की जनता बहुत समझदार है वहां मुख्यमंत्री का चुनाव विपक्ष के साथ हो रहा है। वह विधायक का चुनाव लड़ रहे है, पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ रहे हैं वहां का स्वर्णिम विकास होगा। उन्होंने पहले ही बता दिया था वहां की जनता का अपार प्यार ओर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है और एक बड़ी जीत होगी इसके मद्देनजर हमने आज भगवान से प्रार्थना की है और और रुद्राभिषेक किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments