Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस विभाग के 15 सदस्यों के दल को ’’माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान"...

पुलिस विभाग के 15 सदस्यों के दल को ’’माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान” के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना!

देहरादून :- आज यानि गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून में आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के 15 सदस्यों के दल को ’’माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान-2018’’ का फ्लैग आॅफ कर रवाना किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने माउण्ट एवरेस्ट के लिए रवाना होने वाले पुलिस दल को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि पुलिस का यह दल निश्चित रूप से एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि हिमालय साहित्यकारों, पर्यावरणविदों, भूगोलविदों एवं पर्वतारोहियों सबके लिए कोतुहल का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि माउण्ट एवरेस्ट के पर्वतारोहण दल को धैर्य एवं हिम्मत के साथ सिर्फ एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एवरेस्ट पर्वतारोहण के दौरान दल को अनेक अनुभव प्राप्त होंगे, जो आने वाले समय में पर्वतारोहियों के लिए उपयोगी साबित होंगे। सीएम ने कहा कि कोई भी कार्य करना मुश्किल नहीं है, कार्य के प्रति जिजीविषा होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज एवं उत्तराखण्ड पुलिस के ध्वज के साथ दल को देहरादून से रवाना किया ।
पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पुलिस दल एवरेस्ट के पर्वतारोहण के लिए जा रहा है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट पर्वतारोहण के बाद उत्तराखण्ड पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। दुर्गम क्षेत्रों एवं कठिन परिस्थितयों में कार्य करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित में जोखिम उठाना वर्दीधारी संगठनों का दायित्व है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular