
कालाढूंगी- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने 120 ग्राम स्मैक बरामद की है…आपको बता दें कि पुलिस और SOG टीम नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कालाढूंगी-बाजापुर मार्ग पर एक अभियुक्त को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया…साथ ही उपरोक्त के कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई… क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय पुलिस द्वारा स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है…और इसी अभियान के तहत हमें सूत्र और मुखबिर द्वारा पता चला कि कुछ लोग बाहर से यहाँ लाके स्मैक बेच रहे है तो इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एक व्यक्ति जो बन्ना खेड़ा बाजपुर का रहने वाला है उसके पास से 120 ग्राम स्मैक प्राप्त हुई है… उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है, साथ ही पकड़े गए स्मैक की कीमत साढ़े तीन से चार लाख के बीच होगी…