Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस की ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी, दो नशे...

पुलिस की ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी, दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – मुख्यमंत्री के आदेश पर  चलाए जा रहे अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि में बहादराबाद थाना पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की विशेष टीम में गुरुवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया।

इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों तस्कर हरिद्वार के ही रहने वाले हैं। बड़ी संख्या में नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बरामद। मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में आए दिन प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी जा रही हैं। इसके बाद भी इन प्रतिबंधित दवाओं के व्यापारी दवा की खेप इधर से उधर पहुंचाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में एसटीएफ व बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर स्कूटी से नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे बोंगला तिराहे के पास से 2 अभियुक्तों को 3840 ट्रामाडोल कैप्सूल, 54,600 एलप्परा जोलम टेबलेट, कुल 100 शीशी कोडाइन सिरप व 2 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular