Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिसकर्मी से मारपीट पर महिला जज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुक़दमा...

पुलिसकर्मी से मारपीट पर महिला जज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज !

फाइल फोटो……
बड़ी खबर : दून पुलिस ने पद का दुरुपयोग कर पुलिस कर्मी से हाथापाई करने वाली महिला जज के खिलाफ एतिहासिक करवाई कर संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है। महिला जज जया पाठक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में फेमिली कोर्ट में ADJ के पद पर नियुक्त है. बीते 12 सितम्बर को महिला जज अपने बेटे के विवाद के सिलसिले में प्रेमनगर थाने पहुंची थी. यहाँ जज ने थाने पहुंचकर पहले तो जमकर हंगामा किया. आरोप है कि इसी दौरान माहिला ने प्रेमनगर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को गाली गलोच कर धमकी दे डाली. इस दौरान जब थांने के एक सिपाही द्वारा महिला जज का विडियो बनाया जा रहा था तो महीला ने कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं इस घटना के बाद जब SO प्रेमनगर नरेश सिंह राठौड़ ने महिला को रोकने की कोशिश की तो महिला ने थानेदार के साथ भी गाली गलोच शुरू कर दी. मामले को बढ़ता देख मौके पर सभी बड़े अधिकारी पहुँच गये.
यूपी हाईकोर्ट से मिली परमिशन
फाइल फोटो……
एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती का कहना है कि मामला जज से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से जया पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की. जिस के फलस्वरुप इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 19 सितंबर को एसएसपी देहरादून के पत्र पर जबाब में महिला जज के खिलाफ क़ानूनी करवाई के निर्देश जारी कर दिया. हाई कोर्ट के आदेश के फलस्वरूप 22 सितम्बर को प्रेमनगर थाने में एसओ नरेश सिंह राठौड़ की तहरीर पर जया पाठक पत्नी  देवेश पाठक निवासी टी 9, 304 पशुनाथ प्लेनेट गोमतीनगर लखनऊ उत्तर प्रदेश ADJ (Additional District Judge ) परिवार न्यायालय उन्नाव उत्तर प्रदेश के खिलाफ  सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलोच, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारीयों के अनुसार इस मामले में जाँच अधिकारी किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बनाया जायेगा.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular