Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिसकर्मी की पत्नी की घर में घुस कर धारदार हथियार से की...

पुलिसकर्मी की पत्नी की घर में घुस कर धारदार हथियार से की हत्या, क्षेत्र में मचा हडकंप।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं से दहशत का माहौल है। देर रात हल्द्वानी के एक सर्राफा व्यापारी पर दो बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया तो हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई।

मृतक महिला के सिर में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। मृतक महिला का पति उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली में तैनात है। प्रथम दृष्टया लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे घर में जगह-जगह खून के धब्बे नजर आ रहे हैं।

सूचना के बाद एसपी क्राइम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है की दोपहर में जब महिला के बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। मृतक महिला का पति शंकर बिष्ट उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली में तैनात है जो जानकारी मिलते ही ड्यूटी से घर पहुंच गये हैं। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है जिससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular