Homeब्रेकिंग न्यूज़पुलवामा के त्राल में सेना की पेट्रोल पार्टी पर फायरिंग, घेराबंदी कर...

पुलवामा के त्राल में सेना की पेट्रोल पार्टी पर फायरिंग, घेराबंदी कर ढूढ़े जा रहे हैं आतंकी

दक्षिण कश्मीर के त्राल में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक दल पर घात लगाकर हमला किया। लेकिन जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस पर आतंकी जान बचाते हुए भाग निकले। टना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल त्राल के सीर गांव में गश्त कर रहे थे तभी अज्ञात आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चला दी जिस के बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई. उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तुरंत खबर नहीं मिली है।

पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान के निशाने पर अब रिहायशी इलाके हैं. एलओसी के 3 गांवों पर गोलीबारी कर रहा है, एलओसी पर 120 एमएम और 80 एएम वाले मोर्टार से फायरिंग. भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया. नौशेरा पर एलओसी से सटे स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular