Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर विभूति की शहादत को एक साल...

पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर विभूति की शहादत को एक साल पूरा, अब पत्नी बनेंगी भारतीय सेना में अफसर……

देहरादून- आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति की शहादत को एक साल पूरा हो गया है। शहीद विभूति को याद कर आज भी परिवार वालों की आंखें नम हो जाती हैं। उन्हें इस बात का गर्व भी है कि उनके बेटे ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में मेजर विभूति शहीद हो गए थे। वहीं अब शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौंडियाल भी पति की राह पर चल पड़ी हैं। वह जल्द ही सेना में अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। आवश्यक सभी परीक्षाएं निकिता ने पास कर ली हैं। बताया जा रहा है जल्द वे सेना ज्वाइन कर सकती हैं। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आतंकी हमला उत्तराखंड को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है। इसमें जहां उत्तराखंड का एक जवान मोहनलाल रतूड़ी शहीद हुए थे। वहीं इसके बाद चले ऑपरेशन में उत्तराखंड ने अपने दो और लाल खो दिए थे। 16 फरवरी को जहां मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हुए थे। जबकि 18 फरवरी को जैश-एक मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हुए थे। शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की प्रथम बरसी पर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे देश का हर नागरिक नमन करेगा। शहादत पर ‘आई लव यू विभू’ जैसे मार्मिक शब्दों से पति को अंतिम विदाई देने वाली निकिता जल्द सेना में अफसर नजर आएंगी। बताया जा रहा है पति की शहादत के बाद निकिता ने आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी। उसके बाद सेना ने उनका उत्साह बढ़ाया और मदद की। जिसका परिणाम यह हुआ कि निकिता ने सभी औपचारिक टेस्ट और इंटरव्यू पास किए।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2