पुलवामा आंतकी हमले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, बदला गुड्डे गुडिया का खेल नहीं गंभीर मामला, निर्णय सेना पर छोड़ दें….

देहरादून-  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा जिन जाबांज सिपाहियों का खून देश के लिए बहा है उन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि खून के एक एक कतरे की कीमत वसूली जाएगी। यह पूछे जाने पर कि देश अब बदला चाहता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को हमें अपनी सेना और विशेषज्ञ रणनीतिकारों पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यह गुड्डे गुडिया का खेल नहीं बल्कि बेहद गंभीर विषय है। इस पर हमारे विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं और सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का ख्याल है। सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here