Homeराज्यउत्तराखण्डपुलकित के नार्को टेस्ट के लिए 30 सवालों की लिस्ट तैयार, VIP...

पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए 30 सवालों की लिस्ट तैयार, VIP के नाम का हो सकता है खुलासा।

देहरादून – पुलकित से नार्को टेस्ट के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। इसमें पुलकित के बताए प्रश्नों के अलावा पुलिस के भी कुछ सवाल शामिल होंगे। इनकी संख्या 30 के आसपास बताई जा रही है। पिछले दिनों न्यायालय ने पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए अनुमति दी थी। अब दिल्ली की केंद्रीय फोरेंसिक लैब में नार्को टेस्ट के लिए तिथि मिलने की संभावना जताई जा रही है।


अंकिता हत्याकांड में कई सवालों की गुत्थी नार्को टेस्ट से ही सुलझनी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण वीआईपी का नाम और पुलकित का मुख्य मोबाइल है। इसे लेकर दिसंबर 2022 में एसआईटी ने न्यायालय में नार्को टेस्ट कराने के लिए अर्जी दी थी।
पहले तो पुलकित और सौरभ ने इसके लिए अनुमति दे दी थी। लेकिन, बाद में अपने वकीलों से सलाह करने के लिए प्रार्थनापत्र वापस ले लिए थे। ऐसे में दोबारा जब अनुमति के लिए पूछा गया तो केवल मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने ही स्वीकृति दी थी। इसमें भी उसने तमाम शर्तों और सवालों को शामिल किया था।
इसे लेकर पुलिस ने दोबारा अर्जी दी तो न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया था। हालांकि, अभी तिथि मुकर्रर नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब एसआईटी ने पुलकित से पूछे जाने वाले प्रश्नों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। इसमें करीब 30 सवाल मौजूद हैं। इन्हीं में से पुलिस को अपने प्रश्नों को उत्तर भी चाहिए।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular