Homeराज्यउत्तराखण्डपुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने केदारनाथ पहुचे डीएम रूद्रप्रयाग!

पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने केदारनाथ पहुचे डीएम रूद्रप्रयाग!

रूद्रप्रयाग, कुलदीप राणा.
पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने केदारनाथ पहुचे डीएम रूद्रप्रयाग
बर्फवारी के बाद भी आज से काम शुरू, एसडीएम को किया केदारनाथ में तैनात
गौरीकुण्ड से उन्नीस किमी पैदल चढाई तय कर रविवार को कडाके की ठण्ड के बीच डीएम रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल केदारनाथ धाम पहुंचे। दरअसल पिछले दिनों हुई भारी बर्फवारी के बाद लोनिवि के मजदूर काम छोडकर वापस लौट गए थे, जिसके बाद पुननिर्माण कार्य बंद कर दिए गए थे, लेकिन रविवार को खुद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल केदारनाथ धाम पहंचे और कई कार्य शुरू करवाए। देर सांय तक जिलाधिकारी ने मौके पर रहकर कार्य करवाए।
  सोमवार को भी धाम में पुर्ननिर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। ज्ञात हो कि धाम में इन दिनों तापमान माइनस में चला गया है और मजदूरों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड रही है, लेकिन जिलाधिकारी के केदारनाथ पहुचंने के बाद उनका हौसला भी बढ गया है और जिलाधिकार भी मोर्चा संभाले हुए है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल मंदिर गेट से सर्किल प्वाइंट तक रास्ते का निर्माण करवाया जा रहा है। सबसे पहली प्राथमिकता पैदल मार्ग निर्माण की है और उस पर अभी तक पचास के लगभग मजदूर कार्य कर रहे हैं, लेकिन आवश्यकतानुसार सोमवार को 80 मजदूर और बुलाए गए हैं, जिसके बाद कार्य में तेजी आएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से लिनचैली के बीच कई जगहों बर्फवारी से चलते अवाजाही में दिक्कतें आ रही है। सोमवार से मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आवाजाही में सुगमता हो सके। उन्होंने कहा कि पुर्ननिर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आगामी यात्राकाल शुरू तक हर व्यवस्थाएं चाक चैबंद होंगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular