Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ विस उपचुनाव के लिए मतदान जारी, एक लाख मतदाता करेंगे तीन...

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव के लिए मतदान जारी, एक लाख मतदाता करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला…..

पिथौरागढ़- पिथौरागढ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। ठंड के कारण बूथों पर फिलहाल छिटपुट वोटर ही नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने जिला मुख्‍यालय पर जीजीआइसी में बने बूथ पर अपना वोट डाल दिया है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि बूथों पर दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बढ़नी शुरू होगी। मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था चुस्‍त कर रखी है। विस क्षेत्र के कुल 1,05,711 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 28 नवंबर को की जाएगी।

तीन प्रत्‍याशियों ने ठोंकी है ताल

पिथौरागढ़ विस सीट से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने स्व.प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से अंजू लुंठी ताल ठोंक रही हैं। तीसरे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से ललित मोहन भट्ट हैं। इस तरह तीन प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 105711 मतदाता करेंगे। इनमें 52871 पुरुष जबकि 52840 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हुई हैं। पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों में पहुंच गईं थी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप साह और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप चुनाव के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूरस्थ के मतदान केंद्रों में 36 पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही रवाना हो गई थीं, जबकि शेष 109 पार्टियां रविवार सुबह रवाना हुईं, जो देर शाम मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular