Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारीयों को दिए निर्देश।

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारीयों को दिए निर्देश।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकास भवन सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने निर्माण से जुड़े लोनिवि,आरडब्ल्यूडी, सिंचाई, पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।


जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों का ब्यौरा 24 घण्टे के भीतर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाय ताकि पता चल सके कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अभी तक कितने कार्य हुए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में गतिमान विकास कार्यों की पावर प्रजेंटेशन 24 घण्टे के भीतर तैयार की जाए ताकि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जनपद में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगारपरक विकास कार्यों के प्रस्तुतीकरण में यह भी दर्शाया जाए कि स्वरोजगारपरक विकास कार्यों से कितने लोग लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें कितनी आय प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पावर प्रजेंटेशन में निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति प्रतिशत में दर्शायी जाय तथा निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समयावधि का भी उल्लेख किया जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular