Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर पूर्व में आवंटित...

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर पूर्व में आवंटित कार्यो की प्रगति समीक्षा की।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागीय अधिकारियो से बैठक कर मानसून सत्र की तैयारी को लेकर कार्यो की प्रगति समीक्षा की, विभागों के अभी तक कार्ययोजना उपलब्ध न कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियो को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी का कहना है आपदा प्रबंधन कार्यों में देरी किसी भी हालत में बर्दाश नही की जाएगी। तहसील स्तर से आपदा उपकरणों व सामग्री की डिमांड न मिलने खाद्यान विभाग द्वारा सीमान्त क्षेत्रों में राशन पहुँचाने के लिए टेंडर न करने व स्वास्थ्य विभाग से गर्भवती महिलाओ का डेटा अभी तक उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों, जिला पूर्ति अधिकारी तथा एमओआईसी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ ही संबधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए जो भी उपकरण या सामग्री जरुरी है उसकी तत्काल डिमांड उपलब्ध करे। ताकि उसको समय से खरीद कर तहसीलों में उपलब्ध करा जा सके। तहसील स्तर पर रीजनल सेंटर की व्यवस्था की जाये। यूजीबी से वी-सेट अधिग्रहित करें।

आपदा प्रबन्ध का पूरा प्लान तैयार करते हुए मास्टर फाईल बनायी जाए। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ एवं अन्य सडक से जुडे विभाग बरसात के दौरान अवरुद्ध होने वाली सड़कों को तत्काल यातायात के लिए सुचारू करने के लिए रिसोर्स मोबिलाइजेशन प्लान तैयार रखें। नदी पर संचालित ट्रालियों को रिपेयर किया जाए। जिलाधिकारी ने आपदा की तैयारियों को परखने के लिए मौकड्रिल  कराने के भी निर्देश दिए, ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular