Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपारदर्शी तरीके से हो रहा चयन, तभी चयनित हो रहे योग्य शिक्षक:...

पारदर्शी तरीके से हो रहा चयन, तभी चयनित हो रहे योग्य शिक्षक: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ

देहरादून। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शासन का एजेंडा जब विकास होता है तो पारदर्शी तरीके से योग्य अभ्यर्थियों का चयन होता है। आप जैसे योग्य लोग आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि शासन की मंशा में कोई खोट नहीं है। शासन ने यह तय किया था कि ईमानदारी से चयन करना है। इसी के तहत लोक सेवा आयोग ने आपकी परीक्षा ली और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़हलगंज की नवनियुक्त शिक्षिका हेम प्रभा ओझा से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका चयन गृह विज्ञान की शिक्षिका के रूप में हुआ है। आप कौन-कौन से काम जानती हैं? शिक्षिका ने कहा कि मैं बच्चों को कुपोषण से बचाने के अलावा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करूंगी।

सीएम ने स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व एसेंबली में गृह विज्ञान का एक अलग कार्यक्रम बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सदर सांसद रवि किशन, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, विधायक एमपी सिंह, शीतल पांडेय, संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular