पानी को लेकर फायर, एक की मौत, दो घायल

0
719


देहराून। झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामपुर में आज देर शाम दो पक्षों में खेत में पानी डालने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई वही दो लोग घायल बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में खेत में पानी दे रहे थे उसी समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले दूसरे पक्ष ने एक पक्ष पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें एक युवक विकास उम्र 17 वर्ष पुत्र वेदपाल मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे माही मृतक को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। घायलों में अनित कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र त्रिलोकी चंद, वेदपाल पुत्र फूल सिंह बताये गए है। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार महकार सिंह पुत्र हिरपाल द्वारा विकास को गोली मारी गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here