Homeराज्यउत्तराखण्डपाकिस्तानी सैनिकों को बख्सने के मूड नहीं है भारत, अब सीधे उड़ाई...

पाकिस्तानी सैनिकों को बख्सने के मूड नहीं है भारत, अब सीधे उड़ाई जाएंगी पाकिस्तानी पोस्ट!

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पाकिस्तानी आतंकियों पर अब किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस में आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी लगातार भेजता ही रहेगा, आप जितने मारोगे वह फिर भेज देगा। इसलिए हमने फैसला किया है कि अब आतंकियों की मदद करने वाली पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को निशाना बनाकर उड़ा दिया जाएगा।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या और आतंकवाद की घटनाएं नहीं घटी हैं। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी के बाद जो हालात बिगड़े थे वह दक्षिण कश्मीर में बिगड़े थे। इंसर्जेंसी जब बिल्ट अप एरिया में होती है तो बहुत मुश्किल होती है। हमारा ह्यूमन राइट रिकॉर्ड बहुत अच्छा है, अगर आतंकी किसी घर में छुपा होता है तो वह घबराया हुआ होता है जिसके चलते वह फायर करता है और हमारी कैजुएलिटी हो जाती है।

जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी लगातार भेजता ही रहेगा, आप जितने मारोगे वह फिर भेज देगा। इसलिए हमने तय किया कि पाकिस्तानी सेना की उन पोस्ट्स को निशाना बनाया जाए जहां से आतंकवादियों को मदद मिल रही है। हमारा मक़सद पाकिस्तानी पोस्ट्स को बर्बाद करना रहा है ताकि वह दर्द उनको महसूस हो। इसलिए, जो कैजुएलिटी पाकिस्तान ने झेली है वो हमसे तीन-चार गुना ज़्यादा है।

आपको बता दें कि इसके साथ सेना प्रमुख ने चीन को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि चीन भले ही ताकतवर देश होगा, लेकिन भारत किसी भी मामले में उससे कमजोर नहीं है। जो भी भारत की धरती पर कदम रखने की कोशिश करेगा, उसे भारतीय सेना का सामना करना होगा। रावत ने आतंकवाद से निपटने को लेकर पाकिस्तान को दी गई अमेरिका की चेतावनियों के बारे में कहा कि भारत को इंतजार करना होगा और इसका असर देखना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी केवल इस्तेमाल करके फेंकने की चीज हैं। भारतीय सेना का नजरिया यह सुनिश्चित करना रहा है कि उसे दर्द का एहसास हो।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular