Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ के इस छोरे ने टीवी शो पर मचाया धमाल, जीता जजों...

पहाड़ के इस छोरे ने टीवी शो पर मचाया धमाल, जीता जजों का दिल…..

देहरादून- संकल्प खेतवाल आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी आवाज का दम दिखा रहे रहे हैं। स्टार प्लस के शो “दिल है हिंदुस्तानी-2” के टॉप 12 में संकल्प ने जगह बना ली है। संकल्प ने “दिल है हिंदुस्तानी सीजन-2” के मंच पर पहाड़ी गीत गाकर पूरे हिंदुस्तान के दर्शकों का दिल जीत लिया है। संकल्प खेतवाल एंड मनुराज ने जब शो में गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी तो निर्णायक संगीतकार प्रीतम, गायिका सुनिधि चैहान और बादशाह ने उनकी जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, बल्कि सुनिधि संकल्प के साथ गढ़वाली गीतों पर सुर मिलाती भी नजर आई। गायक संकल्प खेतवाल और उनकी टीम ने ऑडिशन में गढ़वाली गीत ‘मठु मठु हिट छोरी तेरी गागर छलकेंदी’ की शानदार प्रस्तुति दी। उनके साथ राजस्थान के बांसुरी वादक मनुराज भी हैं, वह भी उत्तराखंड के संगीत से काफी उत्साहित और खुश हैं। मेगा ऑडिशन में टीम ने जौनसारी गीत ‘बाइ सुवा दिल मेरो तोड्या न हो’ गाया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह ग्रुप शो में टॉप-12 में अपनी जगह बना चुका है। सुनिधि ने संकल्प की आवाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज काफी खुशनुमा है। शो के होस्ट दून के राघव जुयाल भी अपने शहर के युवाओं की शानदार प्रस्तुति से काफी उत्साहित नजर आए। खास बात यह है कि इन दोनों ही गीतों का संगीत और बोल संकल्प के पिता और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक संतोष खेतवाल ने तैयार किया है। उनका बैंड उत्तराखंड में भैरवाज नाम से काफी लोकप्रिय है। संकल्प का सपना उत्तराखंड के गीत-संगीत और संस्कृति को पूरी दुनिया में पहचान दिलाना है। इसी मकसद से वह शो में बॉलीवुड गीतों के साथ पहाड़ी गीतों का फ्यूजन लेकर आ रहे हैं जों लोगों के दिल कों बहुत भा रहा है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular