Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल, हरिद्वार और...

पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड में सुबह और शाम को पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड बेहाल कर रही है। हालांकि, सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन में धूप खिली रहने से राहत रही। मगर, शाम होते ही पारा गोते लगाने लगा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह जनवरी तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में बहुत अधिक कोहरा छाने की संभावना है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड के कारण सुबह के समय हरिद्वार के अंदर की सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार देर से खुल रहे और रात को समय से पहले बंद हो रहे हैं।

हरिद्वार में सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से लोग कंपकंपाते नजर आए। दिन के समय लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और ब्लोअर-हीटर का सहारा लेते नजर आए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular