Homeराज्यदिल्लीपहले बेटियों और पत्नी के खून से खेली होली फिर अपना किया...

पहले बेटियों और पत्नी के खून से खेली होली फिर अपना किया ये हाल!

जहाँ पूरे देश भर में होली लोगो के लिए बेशुमार खुशियां लेकर आई तो वहीं दिल्ली में एक परिवार के लिए मौत का मातम लेकर आई. आर्थिक तंगी से जूझ रहे शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों का गला काट दिया. इसके बाद शख्स ने अपना भी गला काटकर खुदकुशी कर ली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया. हालांकि उपचार के दौरान शख्स की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिसने बताया कि साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहने वाला जीतेंद्र कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. जीतेंद्र ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों की हत्या करने के लिए उन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद उसने अपना गला भी काट लिया.

राजधानी दिल्ली शुक्रवार को एक तरफ जहां होली के जश्न में डूबी हुई थी उसी दौरान संगम विहार इलाके में यह दर्दनाक हादसा हुआ. सूत्रों की मानें तो खुदकुशी करने वाला शख्स जीतेंद्र पेशे से वकील है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था. आर्थिक तंगी के चलते उसने 5-6 महीनों से मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया था. होली वाले दिन जब सभी रंगों की मस्ती में डूबे हुए थे, जीतेंद्र ने पहले पत्नी का गला काटा, फिर 11 और 7 साल की  बेटियों का . बेटियों का गला काटने के बाद जीतेंद्र ने भी खुदकुशी कर ली.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular