
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन पहलगाम के पास आतंकियों से एनकाउंटर हुआ है. सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों से तीन AK 47 राइफल भी बरामद की गई हैं.आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ रविवार को शुरू हुई थी.
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी जानकारी में बताया कि यह खुफिया सूचना मिलने पर कि जिले के पहलगाम क्षेत्र में अवूरा गांव में कई आतंकी मौजूद हैं, सुरक्षा बलों ने उस इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया.
जब सुरक्षा बल के जवान यह तलाश अभियान चला रहे थे, छिपे आतंकियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी.